छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आखिरकार CGPSC ACF का पद निकाल ही दिया जिसका इंतजार students काफी लंबे समय से कर रहे थे। इस कोरोना वायरस के बीच CGPSC ACF का पद जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उनके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस वक्त इसकी उमीद नहीं थी । अब इस पद के आने के बाद स्टूडेंट्स काफी उत्साहित हैं।
तो चलिए देखते हैं CGPSC ACF 2020 से related सारी इनफार्मेशन।
Table of Contents
आयोग ने कितने पद निकले हैं??
4 जून 2020 को आयोग ने NOTIFICATION के माध्यम से ACF के लिए 178 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। जो पिछले बार यानि 2018 में मंगाए गए आवेदन (59) से काफी अधिक हैं । इस बार विधार्थी के पास काफी अच्छा अवसर हैं क्योंकि पदों की संख्या काफी अधिक हैं। इसका फॉर्म 16/06/2020 से भराया जाएगा और 15/07/2020 तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा की तिथि आयोग ने 20/09/2020 निर्धारित की हैं।
CGPSC ACF VACANCY 2020 पेपर का Pattern क्या होगा, कितने चरण होंगे?
पेपर का Pattern objective type होगा। MCQ बेस्ड । यानि 1 क्वेश्चन के आपको 4 option मिलेंगे और आपको 4 में से कोई 1 आप्शन पर गोला लगाना होगा।
CGPSC द्वारा इस एग्जाम को केवल 2 चरणों में आयोजित किया जा रहा हैं-
1.प्रारंभिक परीक्षा 2. इंटरव्यू
यह एग्जाम ONE DAY एग्जाम होगा जिसमे कोई MAINS एग्जाम (WRITTEN एग्जाम) का झंझट नहीं हैं।
1.प्रारंभिक परीक्षा– प्रारंभिक परीक्षा में 2 प्रश्न पत्र होंगे-
- सामान्य अधययन 1- इसके अंतर्गत CG GS, भाषा, मैथ्स और रीजनिंग आएँगे।
- सामान्य अधययन 2- इसके अंतर्गत विज्ञान, प्रौधोगिकी, पर्यावरण, कृषि विज्ञान, और वानिकी आएँगे।
2.इंटरव्यू – प्रारंभिक परीक्षा पे लाये गए मार्क्स के आधार पर जितना पोस्ट निकाला गया है उसके 3 गुना को 75 मार्क्स के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उदहारण के लिए आयोग ने 178 पद निकले हैं अगर पदों की संख्या नहीं बढती हैं तो 178*3=534 लोगो को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद एक final merit तैयार होगा।
प्रारंभिक परीक्षा में क्या क्या हैं और कितने मार्क्स के होंगे.?
सामान्य अधययन 1 और 2 दोनों 300-300 मार्क्स के होंगे । यानि Paper 1 – 300 मार्क्स और Paper 2 भी – 300 मार्क्स।
हर पेपर के लिए आपको 2.30 hrs. का समय मिलेगा।
हर पेपर में 150 क्वेश्चन आएँगे और हर क्वेश्चन 2 मार्क्स के होंगे। 150*2=300 मार्क्स
सामान्य अधययन 1: इसे 3 भागों में विभाजित किया गया हैं-
- इसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान हैं जैसे CG हिस्ट्री , CG जियोग्राफी ,CG जनजाति, पंचायती राज आदि।
- इस भाग में भाषा हैं जैसे छत्तीसगरि भाषा, हिंदी भाषा, और इंग्लिश लैंग्वेज।
- इस भाग में मैथ्स वह रीजनिंग हैं।
सामान्य अधययन 2: इसमें केवल 1 भाग हैं लेकिन सब्जेक्ट्स ज्यादा हैं।
- जीव विज्ञान (biology)
- रसायन विज्ञान (chemistry)
- भौतिकी शास्त्र (physics)
- पर्यावरण (enviroment)
- प्रौधोगिकी (technology)
- कृषि विज्ञान (Agriculture science)
- वानिकी (वानिकी)
हर एक भाग से कितने कितने मार्क्स के क्वेश्चन आते हैं?
विगत् वर्षो में कृषि विज्ञान और वानिकी नहीं था । अगर हम इन दोनों को छोड़ दे तो क्वेश्चन डिस्ट्रीब्यूशन इस प्रकार हैं-
SUBJECT | 2016 | 2017 |
1.GS Paper 1 | ||
● CG GS | 50 मार्क्स | 50 मार्क्स |
● भाषा | 50 मार्क्स | 50 मार्क्स |
● मैथ्स एंड रीजनिंग | 50 मार्क्स | 50 मार्क्स |
2.GS PAPER 2 | ||
● जीव विज्ञान | 30 मार्क्स | 30 मार्क्स |
● रसायन विज्ञान | 30 मार्क्स | 30 मार्क्स |
● भौतिकी | 30 मार्क्स | 30 मार्क्स |
● प्रौधोगिकी | 30 मार्क्स | 30 मार्क्स |
● पर्यावरण | 30 मार्क्स | 30 मार्क्स |
इस वर्ष पेपर 2 में दो नए सब्जेक्ट जुड़ने के कारण पेपर 2 के मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन में फर्क पड़ेगा। अगर आयोग ने पुराना pattern ही फॉलो किया तो पेपर 2 के हर सब्जेक्ट लगभग 20-20 मार्क्स के पूछे जा सकते हैं।
इसके अलावा आपको कुछ दिनों में किस टॉपिक से कितना,और क्या क्वेश्चन आया हैं इसका भी डिस्ट्रीब्यूशन यहीं मिल जाएगा।
क्या minus marking भी हैं.?
इसमें minus मार्किंग भी हैं जो की ⅔ हैं। उदहारण के लिए अगर आपने 10 क्वेश्चन बनाये है जिसमे से 7 सही है और 3 गलत तो आपके मार्क्स होंगे-(7*2=14 सही ans के लिए)
(3*⅔=2 गलत attempt के लिए) आपका फाइनल score होगा 14-2=12 मार्क्स
इस साल के notification में क्या नए सब्जेक्ट जुड़े हैं?
इस साल सामान्य अध्ययन Paper 2 में कृषि विज्ञान और वानिकी को जोड़ा गया हैं। इस नोटिफिकेशन से पूर्व ये दोनों सिलेबस का हिस्सा नहीं थे।
Age Criteria क्या हैं?
1.01.2020 को जिनकी उम्र 21 वर्ष हो चुकी हैं वह इस एग्जाम को भर सकते हैं। इसकी अधिकतम उम्र 21-30 वर्ष हैं। लेकिन अगर वह छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हैं तो उसे 10 वर्षो की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 21-40 वर्षो के बीच वाले इस एग्जाम को भर सकते हैं।
s.t /s.c को 5 वर्षो की अतरिक्त छूट भी हैं । इसके अतिरिक्त आप अधिकतम उम्र OFFICIAL NOTIFICATION पर चेक कर सकते हैं।
Educational qualification?
इसके लिए दोनों शर्तों का पूर्ण होना जरुरी हैं-
- जीव विज्ञान , रसायन , या भौतिकी (PCB) में से किसी एक के साथ 12 का एग्जाम पास किया हो।
- अगर उसने स्नातक(graduation) निम्न दिए गए कोर्स के साथ पूरा किया हो-
कृषि वनस्पति शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान/अनुप्रयोग, पर्यावरण विज्ञान, वानिकी, भू विज्ञान, बाग़वानी, मैथ्स, सांख्यकी, भौतिकी, पशु विज्ञान, प्राणी शास्त्र, अभियांत्रिकी/तकनीकी से कम से कम स्नातक अथवा समकक्ष किया हो।
शारीरिक मापदंड भी है क्या कुछ?
आप शारीरिक मापदंड यहाँ से देख सकते हैं-
परीक्षा सेंटर वह परीक्षा शुल्क?
आयोग ने 5 परीक्षा सेंटर निर्धारित किये हैं।
रायपुर, दुर्ग-भिलाई,जगदलपुर,अंबिकापुर,बिलासपुर
परीक्षा शुल्क-ST/SC/OBC(Creamy) – 300rs.
Others – 400 rs.
बाकि शुल्क सम्बन्धि जानकारी आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
CGPSC ACF QUESTION PAPER DOWNLOAD PDF
आप नीच दिए गए लिंक में क्लिक कर के लास्ट ईयर के पेपर free में download कर सकते हैं
समय कम है बुक्स क्या फॉलो करें? एग्जाम की तैयारी कैसे करें?
आपके पास approx 100 दिन का समय बचा हैं। समय कम है और दो नए सब्जेक्ट भी जुड़ गए हैं। साथ ही corona के वजह से सारे coaching भी बंद हैं। ऐसे समय में आपको
यू tube और सेल्फ रीडिंग का सहारा लेना होगा । सेल्फ रीडिंग के लिए बुकलिस्ट जो आपके ACF एग्जाम Crack करने में काम आएँगे।
GS PAPER 1 | BOOKS |
● CG GS | सेल्फ नोट्स/किसी भी कोचिंग की छत्तीसगढ़ के नोट्स Detail पढ़ना हो तो हिंदी grant अकादमी |
● हिंदी | वसुदेवनंदन |
● CG भाषा | विनय कुमार पाठक |
GS PAPER 2 | |
● विज्ञान(P C B) | CGBSE की साइंस की क्लास 10TH की बुक + NCERT + रिफरेन्स बुक जैसे DRISTI + रिफ्रेशर (जो टॉपिक कवर न हो उसके लिए) |
● पर्यावरण | क्लास 10 की पर्यावरण की बुक+NCERT + रिफरेन्स बुक (शंकर) |
● टेक्नोलॉजी | करंट अफेयर्स + बेसिक (दृष्टि) |
● वानिकी | फॉरेस्ट्री की बेसिक बुक पढ़ें |
● कृषि विज्ञान | अ कॉम्पिटिटिव बुक ऑफ़ एग्रीकल्चर(N.R MUNDA) |
OFFICIAL NOTIFICATION AND ADVERTISEMENT – DOWNLOAD HERE
ये भी पढ़े – CGPSC की तैयारी कैसे करें?
2 thoughts on “CGPSC ACF VACANCY 2020 in Hindi”